हिमाचल के बिलासपुर में दंपती को नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल होने पर मामला दर्ज

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां होटल में बुलाकर पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद महिला से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है। बिलासपुर निवासी एक परिचित व्यक्ति ने 29 मई को दंपति को भवाणा (कांगू रोड) स्थित एक होटल में मिलने बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने चालाकी से उनके खाने और शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया।

नशीला पदार्थ देकर वारदात और अश्लील वीडियो किया वायरल

नशायुक्त भोजन का सेवन करते ही पति-पत्नी दोनों अचेत हो गए। इसके बाद आरोपी ने अचेत महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। घटना के बाद आरोपी ने इन अश्लील वीडियो को परिचितों और अन्य लोगों को भेजकर सार्वजनिक कर दिया।

आपत्तिजनक सामग्री वायरल होने से पीड़िता और उसके परिवार की काफी बदनामी हुई। सुंदरनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस सदर थाना बिलासपुर ट्रांसफर कर दिया है। सुंदरनगर के डीएसपी भरतभूषण ने मामले की पुष्टि की है। बिलासपुर पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News