बैतूल में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाला 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भौरा चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 66 वर्षीय नामजद आरोपी को धर दबोचा है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में केस

पीड़िता ने 14 अगस्त को महिला समूह के सदस्यों के साथ शाहपुर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि 8 अगस्त को गांव का ही एक व्यक्ति उसे रास्ते से खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की।

- Advertisement -

मेडिकल जांच के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराकर जरूरी चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी शंभू इवने (66) को उसके निवास टेकरीपूरा धार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन और आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमारे और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं या बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News