ट्रंप का बड़ा फैसला, 14 देशों पर लगाया नया टैरिफ, भारत पर भी पड़ेगा 17 फीसदी का अतिरिक्त बोझ

Share

- Advertisement -

Washington News: अमेरिका ने 14 देशों के खिलाफ नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। भारत पर अतिरिक्त 17 फीसदी शुल्क लगाया जा सकता है, जो द्विपक्षीय व्यापार समझौता न होने पर 25 फीसदी तक बढ़ सकता है। यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने बुधवार को सेक्शन 301 जांच के आधार पर यह प्रस्ताव पेश किया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने 14 देशों के खिलाफ नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। भारत पर अतिरिक्त 17 फीसदी शुल्क लगाया जा सकता है, जो द्विपक्षीय व्यापार समझौता न होने पर 25 फीसदी तक बढ़ सकता है। यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने बुधवार को सेक्शन 301 जांच के आधार पर यह प्रस्ताव पेश किया। जांच में इन देशों पर संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता का आरोप लगाया गया है। 14 देशों पर 15-20 फीसदी अतिरिक्त शुल्क का प्रस्ताव है।

विकसित देशों के लिए कम और चीन, वियतनाम, सिंगापुर जैसे देशों के लिए ज्यादा दर है। भारत के ज्यादातर विकासशील देशों वाले 18 फीसदी ब्रैकेट में रखने के बावजूद उसे 17 फीसदी का थोड़ा फायदा दिया गया है, बशर्ते फरवरी में अंतिम रूप दिए गए द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला हिस्सा समय पर साइन हो जाए। जनवरी 25, 2027 को सुनवाई होनी है और नए टैरिफ फरवरी में लागू हो सकते हैं।

भारतीय फार्मा और मोबाइल फोन निर्यात को इन अतिरिक्त शुल्कों से छूट दी गई है। जांच में भारत की पीएलआई योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्टील, सोलर, हेल्थ व आईसीटी क्षेत्रों की नीतियों का जिक्र किया गया है।

भारतीय सरकार ने अतिरिक्त क्षमता के आरोपों को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की बातचीत कर रहे हैं और कोई भी व्यापार संबंधी चिंता इसी ढांचे में सुलझाई जानी चाहिए। सरकार यूएसटीआर के नोटिस की जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News