एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी कटौती, जानें अपने शहर के नए रेट्स

Share

- Advertisement -

New Delhi News: देश में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बड़ी राहत मिली है। 1 जुलाई को दिल्ली में 183 रुपये की कटौती के बाद 1 अगस्त को 202 रुपये और कम कर दिए गए। दो महीनों में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर कुल 385 रुपये सस्ता हो चुका है।

जानिए प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

ताजा कटौती के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2728 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 2872.50 रुपये, मुंबई में 2691.50 रुपये और चेन्नई में 2906 रुपये दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पुराने स्तर पर ही स्थिर बने हुए हैं।

5 किलोग्राम वाला छोटकू सिलेंडर भी हुआ सस्ता

कॉमर्शियल एलपीजी के साथ-साथ 5 किलोग्राम वाले छोटकू यानी फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी राहत दी गई है। दिल्ली में छोटकू सिलेंडर का रेट 13 रुपये कम कर दिया गया है। इस कटौती के बाद अब यह सिलेंडर उपभोक्ताओं को 808.50 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

जानिए आपके शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट्स

राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये है। मुंबई में यह 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण जून में 29 रुपये और मार्च में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

वैश्विक संकट के बीच भारत ने ऐसे संभाली स्थिति

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों के लिए मुख्य रूप से विदेशी आयात पर निर्भर रहता है। युद्ध के कारण कतर से होने वाली आपूर्ति बाधित होने से देश के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया था। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाकर और कालाबाजारी पर सख्त नियम लागू करके आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित किया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News