1 अगस्त से बदल गए देश के ये 5 बड़े नियम, तत्काल टिकट से लेकर एलपीजी और बैंकिंग में राहत

Share

- Advertisement -

Delhi News: हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है। 1 अगस्त 2026 से आम जनता की जेब पर सीधा असर डालने वाले 5 बड़े नियम बदल गए हैं। इनमें कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतें, रेलवे का तत्काल टिकट, ई-केवाईसी और क्रेडिट कार्ड के बिलिंग नियम शामिल हैं।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती हुई

1 अगस्त से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम काफी कम हो गए हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 192 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं मुंबई में 194 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये की कटौती हुई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रेलवे तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम लागू

रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए आज से नया टोकन सिस्टम शुरू हो गया है। अब लोगों को टिकट के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। यात्री काउंटर से टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं। इससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी।

उज्जवला और बैंकिंग सेक्टर में केवाईसी प्रक्रिया हुई सख्त

उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही बैंकिंग, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड सेक्टर में केवाईसी 2.0 की शुरुआत हो गई है। सेंट्रल डेटाबेस के जरिए अब वित्तीय संस्थान आपकी वेरीफाइड डिटेल्स आसानी से हासिल कर सकेंगे।

क्रेडिट कार्ड बिलिंग नियमों में मिला ग्राहकों को फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड के बिलिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर कोई ग्राहक तय समय पर पूरा क्रेडिट कार्ड बिल नहीं भर पाता है, तो बाकी बची राशि पर पेनल्टी और टैक्स नहीं जोड़ा जाएगा। इससे ग्राहकों पर लगने वाले अतिरिक्त ब्याज का बोझ काफी हद तक कम होगा।

इस महीने की 5 तारीख को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षा बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आरबीआई ब्याज दरों को लेकर अहम फैसला करेगा। अगर सेंट्रल बैंक द्वारा मुख्य ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है, तो आने वाले समय में बैंकों की एफडी दरों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News