बेटी की शादी की तैयारियों के बीच बारिश ने बढ़ाई चुनौती, हेलीपैड दुरुस्त कराने खुद मैदान में उतरे अनंत सिंह

Share

- Advertisement -

Patna News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। समारोह से पहले दो दिनों तक हुई बारिश के कारण हेलीपैड स्थल पर कीचड़ जमा हो गया। मेहमानों की सुविधा के लिए हेलीपैड की जमीन को समतल कराने अनंत सिंह खुद मैदान में उतरे और फोन कर तत्काल ट्रैक्टर भेजने को कहा।

    मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। आयोजन स्थल नदावां में चल रही तैयारियों की निगरानी वह खुद कर रहे हैं। मेहमानों के स्वागत से लेकर मंच और पंडाल की व्यवस्था तक, हर काम का वह स्वयं जायजा ले रहे हैं।

    25 नवंबर को होने वाले इस विवाह समारोह में कई मेहमानों के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की संभावना है। इसके लिए आयोजन स्थल के पास हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। हालांकि, दो दिनों तक हुई बारिश के कारण हेलीपैड और उसके आसपास की जमीन पर कीचड़ जमा हो गया, जिससे लैंडिंग की व्यवस्था प्रभावित हुई।

    कीचड़ हटाने के लिए फोन कर मंगाया ट्रैक्टर

    बारिश के कारण जमीन दलदल जैसी होने के बाद अनंत सिंह खुद मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देखने के बाद उन्होंने फोन पर किसी परिचित से कहा, “ए दिवाकर, हाली-हाली ट्रैक्टर भेज न…”। वह जल्द से जल्द ट्रैक्टर मंगाकर हेलीपैड से कीचड़ हटवाने और जमीन को हेलीकॉप्टर उतरने योग्य बनाने में जुट गए। तैयारियों के बीच उनका यह सहज और देसी अंदाज चर्चा में बना हुआ है।

    मेहंदी की रस्म और देश-विदेश से मंगाए गए फूल

    विवाह समारोह के तहत सोमवार को शिवांगी की हल्दी की रस्म पूरी हुई, जबकि मंगलवार को मेहंदी की रस्म आयोजित की जा रही है। आयोजन स्थल की सजावट के लिए बेंगलुरु, बनारस और कोलकाता से विशेष फूल मंगाए गए हैं।

    कोलकाता से आए फूल प्रभारी मंटू दास ने बताया कि अब तक 10 से 15 किस्म के फूल पहुंच चुके हैं, जिनका उपयोग मुख्य मंच और परिसर की सजावट में किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर मंगलवार रात तक विदेश से भी फूलों की खेप पहुंचने की बात कही जा रही है।

    मेहमानों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान

    25 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। भीड़ और यातायात को सुचारू रखने के लिए अनंत सिंह खुद अलग-अलग हिस्सों में जाकर कार्यों की प्रगति देख रहे हैं, ताकि समारोह के दिन किसी भी अतिथि को असुविधा न हो।

    Read more

    Related News