विदेशी मुद्रा भंडार में 46.67 अरब डॉलर का इजाफा, सोने का भंडार 880 टन के पार

Share

- Advertisement -

National News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में मार्च से सितंबर 2026 के बीच 46.67 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक की छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, देश का भंडार 691.11 अरब डॉलर से बढ़कर 737.78 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, देश में रखा सोना 740 टन के पार पहुंच गया है।

वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और पश्चिमी एशिया संकट के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोतरी हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च 2026 के 691.11 अरब डॉलर से बढ़कर सितंबर के अंत में 737.78 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक की छमाही रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं।

देश में रखा सोना 740 टन के पार

विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर छमाही रिपोर्ट के अनुसार, देश के भीतर रखा गया सोना मार्च 2026 के 680.05 मीट्रिक टन से बढ़कर सितंबर 2026 में 740.13 मीट्रिक टन हो गया है। इस वृद्धि के साथ, सितंबर 2026 तक केंद्रीय बैंक के पास कुल 880.52 मीट्रिक टन सोने में से लगभग 84.06 प्रतिशत हिस्सा देश के भीतर मौजूद है।

एफपीआई की निकासी से मुद्रा भंडार पर दबाव

रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 के दौरान भुगतान संतुलन के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में 8.1 अरब डॉलर की कमी आई। इस दौरान पोर्टफोलियो निवेश से 9.6 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी हुई। एफडीआई के रूप में 6.1 अरब डॉलर आए।

सितंबर में एफडीआई नकारात्मक हुआ

आरबीआई के अनुसार, सितंबर में देश का शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नकारात्मक होकर 4.95 अरब डॉलर पर आ गया, जो अगस्त में 3.3 अरब डॉलर सकारात्मक था। विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी 6.45 अरब डॉलर और भारतीय कंपनियों के विदेशी निवेश 4.41 अरब डॉलर में उछाल के कारण यह गिरावट आई।

सितंबर में 6.93 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी

आरबीआई ने सितंबर में हाजिर मुद्रा बाजार से 6.936 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की। यह आंकड़ा अगस्त की 43.264 अरब डॉलर की खरीद के मुकाबले काफी कम है। सितंबर लगातार चौथा महीना रहा जब केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से डॉलर खरीदे। इससे पहले जुलाई में 18.652 अरब डॉलर और जून में 56.1 करोड़ डॉलर की खरीद हुई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News