शरवरी के गाने ‘झुमका पटोला’ पर बने 10 लाख से ज्यादा रील्स, यूट्यूब पर 135 मिलियन से अधिक व्यूज

Share

- Advertisement -

National News: अभिनेत्री शरवरी के हालिया गाने ‘झुमका पटोला’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस गाने पर इंस्टाग्राम पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रील्स बनाई जा चुकी हैं, वहीं यूट्यूब पर इसे 135 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर मिल रहे इस प्यार से शरवरी काफी उत्साहित हैं।

अभिनेत्री शरवरी इन दिनों अपने गानों को मिल रही लोकप्रियता को लेकर चर्चा में हैं। उनके गाने लगातार दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में उनके हालिया गाने ‘झुमका पटोला’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस गाने पर इंस्टाग्राम पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रील्स बनाई जा चुकी हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी इसे 135 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

‘झुमका पटोला’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग इस पर डांस वीडियो बनाने के साथ-साथ अपने अलग-अलग अंदाज में इसे रीक्रिएट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिल रहे इस प्यार से शरवरी भी काफी उत्साहित हैं।

शरवरी ने जताई खुशी

गाने को मिल रही प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शरवरी ने कहा, “मैं अपने गानों को लेकर बेहद खुशकिस्मत रही हूं। यह देखना मेरे लिए बहुत खास है कि ‘झुमका पटोला’ को हर उम्र और वर्ग के दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस गाने ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लोग इसे अपना रहे हैं, इस पर डांस कर रहे हैं और अपने-अपने अंदाज में इसके नए वर्जन बना रहे हैं। मुझे इन सभी रीक्रिएशन्स को देखना बहुत पसंद है, क्योंकि हर वीडियो इस गाने में एक नई ऊर्जा और रंग जोड़ देता है।”

शरवरी के लिए संगीत से जुड़ाव सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इसे दर्शकों की रोजमर्रा की जिंदगी और खुशियों का हिस्सा बनते देखना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके गाने ‘तरस’, ‘हां के हां’ और ‘मस्कारा’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इस बारे में अभिनेत्री ने आगे कहा, “मेरे लिए संगीत की सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनें, जो पर्दे से निकलकर लोगों की जिंदगी, उनके जश्न और रोजमर्रा के पलों से जुड़ जाए। अपने गानों को मिल रहे प्यार और स्नेह के लिए मैं बेहद आभारी हूं। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे संगीत का हिस्सा बनती रहूंगी, जो लोगों को नाचने, जश्न मनाने और खुशियां बांटने के मौके दे।”

जल्द ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगी शरवरी

वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News