पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, मंगेतर और उसके प्रेमी की सीक्रेट शादी की जांच तेज

Share

- Advertisement -

Pune News: पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने दिसंबर 2025 में राजस्थान में गुपचुप निकाह या शादी कर ली थी। पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

लोनावाला के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में मंगेतर सिया, उसके प्रेमी चेतन और एक साथी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल से मिली वरमाला वाली तस्वीर के आधार पर पुलिस टीम जांच के लिए राजस्थान भी पहुंची थी।

नाकाम साजिश के बाद रची गई खौफनाक वारदात

जांच के मुताबिक परिवार के दबाव में सिया की सगाई बिजनेसमैन केतन से तय हुई थी। सिया शादी टालने का प्रयास कर रही थी और लगातार केतन को लोहागढ़ किले चलने के लिए कह रही थी। 14 जून को पहली कोशिश में केतन बाल-बाल बच गया था, लेकिन 18 जून को आरोपियों ने उसे धक्का देकर मार डाला।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में डिजिटल सबूत और यात्रा से जुड़े दस्तावेज शामिल किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों मुख्य आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश स्वीकार कर ली है। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं और पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया को मजबूत करने में जुटी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News